Monday, July 22, 2024

क्यों बनाई त्रिभुवन मिश्रा CA जैसी वेब सीरीज

त्रिभुवन मिश्रा CA टॉपर नामक वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें मानव कौल मुख्य भूमिका में हैं। इसलिए जिस दिन यह सीरीज रिलीज हुई उसी दिन मैंने सोचा कि देखते हैं वैसे भी मानव कौल हों या जयदीप अहलावत जैसे अभिनेता हों तो फिल्म और सीरीज देखने में मजा आता है। लेकिन इस सीरीज के साथ ऐसा नहीं हुआ। 9 एपिसोड वाली इस सीरीज का पहला एपिसोड क्या था समझ ही नहीं आया। पहले सीन को देखकर ही ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई सस्ती फिल्म आप देख रहे हों लेकिन फिर भी देखना जारी किया क्योंकि मानव जैसे अभिनेता है इसमें।लेकिन 1 एपिसोड भी नहीं पूरा नहीं कर पायी और इसे बंद करना पड़ा। 

क्यों बनाते हैं निर्माता निर्देशक ऐसी सीरीज को । ओ टी टी के मायने बस अब यह ही रह गया है कुछ भी बनाओ और जनता को दिखाओ। 
पहले अंग्रेजी फिल्मों में पर्दे पर कब कौन सा सीन आ जाए पता ही नहीं चलता था और अब यही सब ओ टी टी में हो रहा है। एक ही एपिसोड में 4 ,5 वाहियात सीन । 
कहानी है अपनी जीविका चलाने के लिए एक सी ए टॉपर को वेश्या बनना पड़ता है। अगर सी ए टॉपर है किरदार तो कुछ दूसरा काम भी कर सकता है क्यों उसने वैश्या ही बनना पसंद किया।
क्या सी ए की पढ़ाई करने वाले बच्चों को डी मॉरलाइज़ नहीं कर रही यह सीरीज। कितनी मुश्किल होती है सी ए की पढ़ाई।
यह किस तरह की कॉमेडी, ड्रामा सीरीज है? क्या ऐसी फिल्मों से सच में दर्शकों का मनोरंजन होता है? 
कौन से दर्शक इन्हें देखना पसंद करते हैं? आज कुछ भी कूड़ा करकट बना रहे हैं निर्माता।